Call us 9:00am - 6:00pm

+91-9024234521, 9414402558

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

हिंदू राष्ट्र का उद्घोष शंखनाद के साथ भारत मंडपम में हिंदू रत्न अवार्ड का कार्यक्रम हुआ संपन्न । संत जन व कई देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

  • Home
  • News & Events
  • हिंदू राष्ट्र का उद्घोष शंखनाद के साथ भारत मंडपम में हिंदू रत्न अवार्ड का कार्यक्रम हुआ संपन्न । संत जन व कई देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
Awesome Image

हिंदू राष्ट्र का उद्घोष शंखनाद के साथ भारत मंडपम में हिंदू रत्न अवार्ड का कार्यक्रम हुआ संपन्न । संत जन व कई देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

हिंदू राष्ट्र का उद्घोष शंखनाद के साथ भारत मंडपम में हिंदू रत्न अवार्ड का कार्यक्रम हुआ संपन्न । संत जन व कई देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल


(बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जी की पावन अध्यक्षता में एक भव्य हिंदू राष्ट्र सम्मेलन हुआ जिसमें सनातन धर्म और परंपराओं को साथ लेकर चलने का मंत्र है)

भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली :

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदु राष्ट का उद्घोष शंखनाद के साथ भारत मण्डपम नई दिल्ली में 12 वें इतिहासिक अधिवेशन में 23 नवम्बर रविवार 2025 को देश भर से हिन्दू रत्न के सानिध्य मे बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हिंदू रत्न अवॉर्ड का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र बनाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण–संवर्धन तथा उसके गौरवपूर्ण, मूल्यनिष्ठ और अनंत इतिहास को लोगों तक पहुंचाना है, ताकि भारत के हर एक सनातनी के मन में अपने धर्म, समाज और संस्कृति के लिए सच्ची श्रद्धा और संवेदनाएँ जागृत हों सके।

सनातन संस्कृति शाश्वत, समावेशी, समग्र और प्रकृति के अनुकूल संस्कृति है। आदि से अनंत तक प्रवाहित इस महान परंपरा को हमारे ऋषि-मुनियों ने ज्ञान, तप, त्याग और करुणा के आधार पर रचा है। आज आवश्यकता इस बात की है कि इस सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक युग के अनुरूप पुनर्स्थापित करते हुए, जीवन में उसके वैज्ञानिक व मानवीय मूल्यों को पुनः स्थापित किया जाए, ताकि यह संस्कृति अनंत काल तक जीवंत बनी रहे।

300 से अधिक देश विदेश से प्रतिनिधि व प्रमुख संतजन , मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे


जिस संस्कृति में सभी को समाहित करने की क्षमता हो, सभी धर्मों और परंपराओं को साथ लेकर चलने का मंत्र हो। उस सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण ही इस सम्मेलन का लक्ष्य है। इस विराट हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन में कृष्ण प्रणामी मंदिर के पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी सदानंद जी महाराज, दिगंबर अखाड़ा के पीठाधीश्वर परम पूज्य राजेश्वर दास जी महाराज, हिंदू रत्न राहुल गोयल राष्ट्रीय प्रभारी तथा देशभर से 300 से अधिक प्रमुख संघ कार्यकर्ता व संतजन अपनी पावन उपस्थिति प्रदान की।

हिंदू रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

इस पावन अवसर पर बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जी व राष्ट्रीय प्रभारी हिंदू रत्न राहुल गोयल जी के द्वारा सनातन और हिंदू राष्ट्र को पुनः जीवंत व जागृत करने का संकल्प लिया गया। वहीं, कार्यक्रम की विशिष्ट उपलब्धि के रूप में संत समाज, कई बड़ी हस्तियां और मंच के पदाधिकारी और संघ कार्यकर्ताओं को हिन्दू रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया है।


बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल कहां कि शास्त्र और शस्त्र में निपुण करोड़ों हिन्दू सनातन संस्कृति में समाहित लोगो ने हिन्दू राष्ट्र शंख नाद कर दुनिया भर में संदेश दिया है कि हिन्दू रत्न में वही मतदाता सूची में होगे जो विश्व पटल से भी हिन्दू है वह हिंदू राष्ट्र का नागरिक है। हिन्दू राष्ट्र में हिन्दू सनातन संस्कृति हिन्दुत्व जागरण के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण कर पूरे हिंदुराष्ट्र में शस्त्र और शास्त्र में निपुण कर रहे है।


राष्ट्रीय प्रभारी राहुल गोयल ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच ने हिंदुराष्ट्र दिशा में निर्णायक घोषणा की है मुद्रा चलन में भगवान श्री राम जी और गाय माता जी का मुद्रण कर संघ शताब्दी वर्ष पर त्वरित गति से प्रचलन में समाहित किया जा रहा है। अब विश्व स्तर पर हिंदुराष्ट की आवाज़ उठने लगी।

बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विचारधारा को स्थापित कर रहा। मंच के अंतर्राष्ट्रीय प्रभारी श्री परविंदर सिंह जी अपने साथ विदेश से कई महत्वपूर्ण दायित्व निर्वाह कर रहे सदस्यों को इस अधिवेशन पर हिंदू राष्ट्र शंख नाद में समाहित किया।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91-9024234521, 9414402558

Email us

dspmrvm@gmail.com